
कोरिया नीरज साहू 08 दिसम्बर जिले के बैकुण्ठपुर एवं सोनहत विकासखण्ड के ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से आम लोगों को केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है साथ ही पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया जा रहा है।
बता दें कोरिया जिले में विगत 16 दिसम्बर 2023 से विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ हुआ था। बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के अंतर्गत 88 ग्राम पंचायत तथा सोनहत विकासखण्ड के 42 ग्राम पंचायत में मोदी की गारंटी वैन केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार में लगे हुए थे। इस दौरान बैकुण्ठपुर विकासखंड के 42 हजार 211 तथा सोनहत विकासखंण्ड में 8 हजार 553 इस तरह 50 हजार 764 ग्रामीण विकसित भारत संकल्प यात्रा के साक्षी बने।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकसित भारत संकल्प यात्रा में 23 हजार 44 पुरूष शामिल हुए जबकि महिलाओं की संख्या बढ़कर 27 हजार 612 थीं। 108 महत्वपूर्ण गणमान्य व वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। 993 सुरक्षा बीमा, 800 जीवन ज्योति बीमा का पंजीयन किया गया तथा 18 हजार 301 टी.बी. मरीजों तथा 4 हजार 313 सिकल सेल मरीजों का परीक्षण भी किया गया। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 2 हजार 89 हितग्राहियों गैस-चूल्हा देने के लिए पंजीयन किया गया। 45 ग्राम पंचायतों में शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं इस तरह विकसित भारत संकल्प यात्रा में लगे शिविरों के माध्यम से 2 हजार 886 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।
मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत 892 लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा केन्द्र सरकार की योजनाओं से मिली लाभ के बारे में जानकारी साझा की और आम लोगों को भी सरकार की योजनाओं से जुड़ने तथा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किए। फसलों तथा उद्यानिकी में ड्रोन के माध्यम से 58 स्थानों पर आधुनिक दवाई छिड़काव के बारे में प्रदर्शनी कर किसानों को इसके फायदे के बारे में जानकारी दी गई साथ ही 91 लोगों को स्वाइल हेल्थ कार्ड वितरण किया गया। 95 लोगों ने जैविक खेती के महत्व के बारे में शिविर में जानकारी दी तथा किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किए ताकि धरती माता का ओर अधिक उपजाऊ बनाया जा सके। ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत ओडीएफ मॉडल के तहत चार पंचायतों को अभिनंदन पत्र प्रदान की गई। करीब 41 हजार लोगों ने 2047 तक भारत को विकास राष्ट्र बनाने की संकल्प भी लिए।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र परीक्षण कर निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ देने के निर्देश दिए हैं साथ ही अपात्र हितग्राहयोें के आवेदन के बारे में उन्हें समुचित जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Author: neeraj kumar sahu
जिला प्रतिनिधि कोरिया






