क्रिकेट फ़ाइनल मुकाबला का ख़िताब सूरजपुर बड़का पारा ने जीत दर्ज किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर 

 

सूरजपुर जिला मुख्यलय में विगत 2 माह से चल रहे ppl -7 का फाइनल मैच बड़कापारा 11 एवं कसकेला 11 के मध्य खेला गया जिसमें बड़कापारा 11 के टीम ने12ओवर में 125 रन बनाए 

वही कसकेला 11की टीम लक्ष्य का पीछे करती हुए सिर्फ 98 रन ही बना सकी.

 इस प्रकार बड़कापारा 11 ने 27 रन से फाइनल मैच जीतकर ट्राफी अपने नाम कर लिया बड़कापारा 11 ppl के 7 सीजन में 4 थी ट्रॉफी अपने नाम की।

 फाइनल मैच के मुख्य अतिथि के रूप में के डी हॉस्पिटल अंबिकापुर के चेयरमेन सुशील मिश्रा 

जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिहारी

 नगर पालिका सूरजपुर के पार्षद आनंद सोनी की गरिमामयी उपस्थित में सम्पन्न हुआ बड़कापारा 11 के ऑनर आशीष साहू एवं कैप्टन निशांत सिंह उर्फ चिंटू को प्रथम पुरुस्कार के रूप में ट्रॉफी एवं 5100हजार रुपए कमेटी की ओर से प्रदान किया गया।

 फाइनल मैच में बड़कापारा 11 के आशीष मिश्रा को उनके शानदार 32 बॉल पर 76 रन जिसमें 8गगनचुंबी छक्के शामिल के लिया मेन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan