
CG आजतक न्यूज
ब्यूरोचीफ अंबिकापुर
आशिक खान
सूरजपुर /ब्रेकिंग
रामानुजनगर थाना स्थित पंचांयत में लम्बे समय से हारजीत दाँव लगाया जा रहा हैँ किन्तु बावन परी के चहेतों कों पुलिस संरक्षण प्राप्त होने से भयमुक्त होकर जुआ खेला औऱ खेलाया जा रहा हैँ l
जिसकी शिकायत थाना प्रभारी से किया गया हैँ परन्तु थाना प्रभारी के द्वारा शिकायत कों गंभीरता लेने के बजाये अनसुना कर रहे हैँ.
ज्ञात हो कि श्रीनगर के ग्राम पंचांयत पस्ता से लगे छोटे झाड़ के जंगलो औऱ सुन शान स्थानो के अलावा मोरगा शिवपुर नर्सरी मोरगा दवना बद्रीका आश्रम पस्ता नाग दहरा के आस पास में काफी बड़ा जुआ का अड्डा बना हुआ है
, जुआ खेलने सूरजपुर जिले के अलावा कोरिया, मनेन्द्रगढ़, अंबिकापुर, कोरबा के भी जुआड़ी भारी मात्रा में पहुंचकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं,
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जुआ खिलाड़ियों से
पुलिस सुरक्षा के नाम से बकायदा नाल निकाला जा रहा रहा है, प्रति खिलाड़ी से 500, से एक हजार रूपये शुल्क जमा कराने के बाद ही उन्हें फड़ में जाने अनुमति दिया जाता हैँ,,
प्रतिदिन यहां जुआ फड़ दिन में लगभग तीन बजे से शाम 7 बजे तक हो रहा है, बताया जाता हैँ कि जुआ फड़ से आधा किलोमीटर कि दुरी में चारो तरफ से सूचना के लिए एजेंट बैठाया गया हैँ, पल पल कि जानकारी नाल प्रभारी कों दिया जाता हैँ, जुआरियों के बैठने से लेकर शराब, पानी सिगरेट गुटखा आदि कि सुविधा दिया जाता हैँ
बेखौफ होकर जुआ खेलने औऱ खेलाने का श्रीनगर गढ़ बन चुका हैँ
प्रतिदिन सैकड़ो कि संख्या में लोग हार जीत का दाँव लगा रहे हैँ जिससे समाजिक कुरुतिया बढ़ रहा हैँ कई ऐसे लोग हैं जो घर से पैसा चोरी करके तों कई अपने घरो का समान गिरवी रखकर , तों कोई जमीन बेचकर इस भवर जाल में फसता जा रहा हैँ, यहां पर पदस्थ थाना प्रभारी कों कई बार ग्रामीण सहित मीडिया के प्रतिनिधियों ने भी बताया l
लेकिन थाना प्रभारी द्वारा पहले तों बोले कि ठीक हैँ कार्यवाही होंगी लेकिन आजतक कोई कार्यवाही नही हो पाया इससे यह स्पष्ट प्रतीत होता हैँ कि पुलिस संरक्षण में जूआ खेला जा रहा हैँ इस वजह से जुवाड़ी धड़ल्ले के साथ बेखौफ होकर फड़ में अपना दाँव लगा रहा हैँ, इस जुआ में किन किन सफ़ेद पोश नेताओ औऱ अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त हैँ यह तों कार्यवाही के बाद ही पता चल पायेगा,,
बहरहाल अब यह देखना होगा कि इस तरह अवैध जुआ चलता रहेगा या पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही हो पाएगा , इस संबंध में CG आजतक अंबिकापुर ब्यूरो ने ज़ब एस पी से बात करना चाहा तों उन्होंने फोन ही रिसिब करना मुनासीब नहीं समझा,स्थानीय ग्रामीणों ने जिला व संभाग के पुलिस अधिकारीयों से अनैतिक क़ृत के विरुद्ध कार्यवाही कि मांग किया हैँ../



