गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में किया ध्वजारोहण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया गया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कलेक्टोरेट सभाकक्ष में श्री लंगेह ने अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। सभी उपस्थित इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि यह गणतंत्र अधिकार के साथ कर्तव्य का बोध कराती है ऐसे में सब संकल्प ले कि अच्छे नागरिक के नाते अपने मत का प्रयोग करें और अन्य को भी प्रेरित करें।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती नंदनी साहू एवं श्री नीलम टोप्पो, सहित विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया