गणतंत्र दिवस पर शहीद के परिवार जनो को किया गया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू आज गणतंत्र दिवस पर जिला सूरजपुर से शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया। जिसके तहत तीन शहीद के परिवार जनों को सम्मानित किया गया है। सम्मानित परिवार में सहायक प्लाटून कमांडर (एपीसी) शहीद श्री कृष्णानाथ किन्डो की धर्मपत्नी श्रीमती उषा किण्डो (प्रतापपुर प्रा. शाला केंवरा में शिक्षिका), शहीद प्लाटून कमांडर स्व. मानसिद्ध कुजूर की पुत्री सरिता कुजूर (प्र.आर. के पद भटगांव क्षेत्रांतर्गत महिला सहायता केन्द्र), शहीद आरक्षक राजकुमार केरकेट्टा की पुत्री नमिता केरकेट्टा (अनुकम्पा नियुक्ति पर महिला आरक्षक सूरजपुर) को सम्मानित किया गया।

anil sahu
Author: anil sahu