
जिले के रामानुजनगर जनपद अंतर्गत गणेशपुर मे संचालित हायर सेकेण्डरी विद्यालय मे भवन की हालत काफी खस्ता हाल हो चूका है
एक दो कमरे को छोड़ कर सभी कमरे मे पानी का रिसाव जबरजस्त है,,बच्चों को सिमित कमरों मे बैठाकर अध्ययन अध्यापन कराया जा रहा है,
बहुत ही दैनिय स्थिति बना हुआ है, जबकि कक्षा नवमी के तीन सेक्शन, दसवीं के दो सेक्शन, गयारहवीं, और बारहवीं के दो दो सेक्शन संचालित है,
लेकिन छात्र छात्राओं को बैठाने मे काफी समस्या उतपन्न होता जा रहा है,
जबकि इसी वर्ष भवन मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग पांच लाख रूपये से कार्य कराया गया है किन्तु रिपेरिंग के बाद भी हालत जस की तस बना हुआ है ज्ञात हो की शाशन के राशि का किस तरह दुरूपयोग किया जा रहा है
और किया गया है यह जाँच का बिषय है,प्रचार्य ने कहा रिसाव के वजह से डेक्स डेक्स बेंच भी सभी पानी मे खराब हो रहा है,
खिड़की दरवाजे, सोचालय भी सही नहीं है जिससे छात्रों और स्कूल के स्टापो को अंयंत्र जाना पड़ता है,
कहा बहुत ही खराब स्तिथि भवन की बरसात मे हो जाता है,
कई बार मरम्मत के नाम से ठेकेदारो द्वारा खाना पूर्ति कर कार्य को इतिश्रीं कर दिया जाता है
और समस्या जस की तस बना हुआ है वहीं देखिए विद्यालय मे कितने रिक्त पदों पर भर्ती नहीं हुई आजतक,
सेटअप के अनुसार रिक्त पदों पर भर्ती नहीं किये जाने के कारण यहां पर छात्रों क़ो बिषय वार की पढ़ाई से वँचित होना पड़ रहा है,
जिससे अध्ययन रत छात्रों का परीक्षा परिणाम बेहतर नहीं हो रहा है,
पिछले वर्षो की भाँती इस वर्ष दसवीं और बारहवीं की परीक्षा परिणाम पर गौर करें दसवीं मे 55 प्रतिशत एवं 12 वी विज्ञानं संकाय का 64 प्रतिशत वहीं कला संकाय से 50 प्रतिशत ही था,
परीक्षा परिणाम के कारण अभिभावकगण, जनप्रतिनिधि सहित छात्रों मे रोष व्याप्त है,
विदित हो की कक्षा नवमी से बारहवीं तक की दर्ज संख्या लगभग 700. के आसपास रहता है
किन्तु सम्पूर्ण बिषय की पढ़ाई नहीं होती जिससे छात्र उक्त बिषय मे कम नंबर प्राप्त कर रहे है
आपको यह बताना आवश्यक है की माँध्यमिक शाला गणेशपुर, घुमडाड, बरबसपुर, रामतीर्थ, हनुमान गढ़, पंचवटी, परमेश्वरपुर, सोहर विद्यालय,, पवन पुर,तथा प्रेमनगर ब्लॉक के खजरी,, कनकपुर गांव से छात्रों ने अपना नाम दर्ज करा अध्ययनन अध्यापन करतें है
किन्तु समस्त बिषय के टीचररो की पद स्थापना नहीं होने के कारण यहां की परीक्षा परिणाम का प्रतिशत गिरता जा रहा है,,
ज्ञात हो की विद्यालय मे गणित बिषय के दो स्वीकृत है किन्तु आज तकएक पद रिक्त ही है,
रशायन के एक पद स्वीकृति है किन्तु आज तक एक पद रिक्त है,
हिंदी के दो पद स्वीकृति है
, जिसमे एक पद की नियुक्ति हुई और एक पद आज भी रिक्त है,
प्रयोग शाला सहायक दो पद स्वीकृति है
और रिक्त आज भी दो पद शेष है, पीटी आई का एक पद स्वीकृति है
रिक्त एक पद आज तक है,
वहीं ग्रन्थ पाल के एकपद रिक्त है और एक पद खाली है,
जिससे भरने के लिए जिला प्रसासन ने अब तक पहल नहीं किया
जिससे यहां पर अध्ययननरत छात्रों क़ो पढ़ाई मे निरंतर परेशानी होती है
,जिससे छात्रों का भविष्य की चिंता किसी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधियों कों नहीं है, इस तरह छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होता जा रहा है l
इस संबंध मे प्रचार्य शिव सिंह ने बताया की कई बिषय के टीचर नहीं है जिससे पढ़ाई छात्रों की प्रभावित होता है, l



