
बिलासपुर अनिल साहू 19 अक्टूबर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के लिए शहर से लेकर गांव तक सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नागरिक बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण तथा स्वीप के नोडल अधिकारी और जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वीप के तहत शहरों से लेकर गांवों तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत पोस्टकार्ड, रंगोली, पेंटिग, पोस्टर सहित अन्य कार्यक्रम कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर अंतर्गत तखतपुर, बेलपान, विजयपुर, पाली, खपरी, बीजा एवं गिरधौना परिक्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में एवं पंचायत स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत इन क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। आकर्षक रंगोली, मंेहदी और मानव श्रृंखला बनाकर क्षेत्रवासियों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत ग्रामवासियों ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ भी ली।




