ग्राम विकास पहल अंतर्गत किसानों को ड्रीप इरिइशन का कुशल परीक्षण सम्पन्न हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ONGC ग्राम विकास पहल के अंतर्गत किसानों को ड्रिप इरिगेशन का प्रशिक्षण

अंबिकापुर ब्यूरो

ISDG Research Foundation एवं FPO Smart Kisan Cooperative Society के सहयोग से ONGC ग्राम विकास पहल के तहत 21 किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र, अंबिकापुर में ड्रिप इरिगेशन प्रणाली विषय पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आधुनिक सिंचाई तकनीकों की जानकारी देकर किसानों की उत्पादन क्षमता और आय में वृद्धि करना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. संदीप शर्मा एवं श्री पी. आर. पैकरा द्वारा किसानों को ड्रिप इरिगेशन की तकनीकी जानकारी, इसके लाभ, स्थापना एवं रखरखाव के विषय में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खाद्य एवं उनके महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई तथा कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण कराकर विभिन्न कृषि नवाचारों से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में FPO Smart Kisan Cooperative Society की सक्रिय भागीदारी रही, जिसमें FPO के सीईओ श्री विनय जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ISDG Research Foundation की टीम से श्री भूपत जी, श्री प्रदीप जी तथा सेवा इंटरनेशनल से श्री अमित कुमार कुर्मी उपस्थित रहे,

जिनकी जिम्मेदारियों और समन्वय से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ISDG Research Foundation के निदेशक श्री कुमार देवाशीष जी के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ दिलाया जा रहा है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों के पलायन को नियंत्रित करना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan