छत्तीसगढ़ में कमीशन व करप्शन वाली सरकार चल रही है- नारायण चंदेल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू सरकार ने सबसे बड़ा धोखा अन्नदाता किसानों के साथ किया है। कांग्रेस ने किसानों के सभी तरह का कर्ज माफ करने का वादा कर सरकार मे आने के बाद शर्त के साथ कर्जमाफी हुई। जिला भाजपा द्वारा आरोप पत्र को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भूपेश सरकार ने जमकर हमला बोला। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आरोप लगाया कि सरकार ने गिरदावली के नाम पर रकबा घटाकर किसानों को उपज बेचने से रोकने का काम किया है।इस सरकार मे कमीशन और करप्शन का खेल चल रहा है। भूपेश सरकार ने 129 करोड़ का गोबर घोटाला व1300करोड़ का गोठान घोटाला को अंजाम दिया है।छत्तीसगढ़ में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बना हुआ है।छत्तीसगढ़ का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने किया था। रमन सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश को संवारने का काम किया ।लेकिन पांच साल मे कांग्रेस ने सबकुछ बर्बाद कर दिया।इस दौरान पूर्व सांसद कमलभान सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी रामेश्वर पाण्डेय, भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी,लक्ष्मी राजवाड़े, राजेश अग्रवाल, जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी, थलेश्वर साहू,अनूप सिन्हा अजय अग्रवाल,जिलाध्यक्ष रविंद्र भारती, संस्कार अग्रवाल मौजूद रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर