छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक व यांत्रिकी कर्मचारी संघ का हुआ कलेण्डर विमोचन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू 11 जनवरी हम सबके ऊपर बहुत जिम्मेदारी होती है कि समय पर अधिकारियों के पास वाहन लेकर पहुंच जाएं। यह बात छत्तीसगढ़ शासकीय वाहन चालक व यांत्रिकी कर्मचारी संघ द्वारा प्रकाशित कलेण्डर विमोचन के दौरान कोरिया जिले के वाहन चालक संघ के अध्यक्ष श्री जमुना प्रसाद राजवाड़े ने साझा की।
श्री राजवाड़े ने बताया कि कलेण्डर विमोचन रायपुर में प्रांताध्यक्ष श्री मनीष ठाकुर के नेतृत्व में किया गया है।
श्री राजवाड़े ने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि कार्यालयीन जिम्मेदारी के दौरान वाहन हमेशा सावधानी के साथ चलाएं साथ ही किसी भी हालत में नशा करके वाहन बिल्कुल भी न चलाएं।
श्री राजवाड़े ने कहा कि हम सब शासकीय वाहन चालकों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होते हैं क्योंकि वरिष्ठ अधिकारियों को समय पर लाने-ले जाने, दौरा करना होता है। ऐसे में हम सबको हरदम चौकन्ना रहकर वाहन चलाना होता है। वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें साथ ही वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करें।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया