छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो

आशिक खान 

 

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

 

सूरजपुर -रामानुजनगर  –राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) से जुड़े छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदेश के समस्त महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर NSUI के जिला उपाध्यक्ष संतोष साहू ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

यह ज्ञापन शासकीय महाविद्यालय रामानुजनगर के माध्यम से प्रेषित किया गया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों में पिछले कई वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जा रहे हैं,

जिससे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। छात्रों का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं

, बल्कि विद्यार्थियों के अधिकार, सम्मान और भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इसके माध्यम से छात्रों को नेतृत्व, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है।

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान में चुनाव नहीं होने के कारण उनकी समस्याएं प्रभावी रूप से प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं।

इसी के चलते NSUI द्वारा चरणबद्ध आंदोलन के तहत यह ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से पांच मांगें रखी गई हैं, जिनमें प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तत्काल बहाली,

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना, चुनाव कार्यक्रम की शीघ्र घोषणा, छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता प्रदान करना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु छात्रसंघ व्यवस्था को पुनः लागू करना शामिल है।

छात्रों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आवश्यक निर्देश जारी कर छात्रसंघ चुनाव बहाल किए जाएं।

साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो छात्र संगठन अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे,

जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

रामानुजनगर महाविद्यालय में ज्ञापन देने के दौरान छात्र नेता अमित पैकरा, अंकित, हिमांशु, रितेश देवगन मयंक साहू , रोशनी कुर्रे, आयुष साहू, नरेश सिंह, सितारा सिंह, ऊषा और साथ ही महाविद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई