

अनिल साहू
सूरजपुर। जिले में चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी 2026 के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा माता कुदरगढ़ी के दरबार में श्रद्धालुओं की सेवा हेतु इस वर्ष भी सराहनीय पहल की गई। नवरात्रि के दौरान दर्शनार्थियों के लिए नि:शुल्क प्याऊ, चना एवं गुड़ की व्यवस्था की गई, जिससे हजारों श्रद्धालुओं को गर्मी में राहत मिली।
दशमी तिथि के दिन संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों द्वारा इस सेवा कार्य का समापन किया गया। यह सेवा कार्य कुछ सेवाभावी शिक्षकों द्वारा लगभग सात-आठ वर्ष पूर्व प्रारंभ किया गया था, जो अब एक मजबूत परंपरा का रूप ले चुका है। हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर इस पुनीत कार्य में नए-नए शिक्षक और आमजन जुड़ते जा रहे हैं।
संगठन के प्रमुख विजय साहू एवं अमरनाथ चौबे ने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा करने से आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि “प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है।” जैसे-जैसे माता कुदरगढ़ी धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे सेवाभावी लोगों की भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है।
इस वर्ष प्रत्यक्ष रूप से सेवा देने वाले प्रमुख शिक्षकों में विजय साहू, अमरनाथ चौबे, बृजेश तिवारी, महेंद्र राजवाड़े, महेश प्रजापति, रवि शंकर पांडे, नवल किशोर गुप्ता, कन्हैया मिश्रा और नान्हू राजवाड़े शामिल रहे।
वहीं, इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अनेक सहयोगियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें राम लल्लू साहू, ओंकार सिंह पोर्ते, शांतनु पांडे, पुष्पराज पांडे, सच्चिदानंद दुबे, विश्वनाथ सिंह, श्रीमती आरती पांडे, गुड्डी राही, उर्मिला सिंह, माधुरी तिर्की, अनीता सिंह, विवेक पैकरा, भजन लाल राजवाड़े, बाबूलाल राजवाड़े, शिरोधन सिंह, राजमोहन राजवाड़े, जीवन यादव, राम प्रकाश विश्वकर्मा, प्रकाश चंद्र सिंह, रामेश्वर तिवारी, नरेंद्र साहू, महेश राम पैकरा, तरुण कुमार सिंह, दुर्गा शंकर पैकरा, महेश्वर साहू, बेचन राम, रंजीत सिंह, कमलेश्वर कुशवाहा, अरुण उपाध्याय, सतीश यादव, अनिल अग्रवाल, राय सिंह, उषा सिंह, विजेंद्र कुशवाहा, विचित्र नारायण शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी अपना अमूल्य सहयोग दिया।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




