
*प्रतियोगी छात्रों को किया गया जनमन पत्रिका का वितरण*

सूरजपुर अनिल साहू जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा आज पी.एस.सी. और व्यापम प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को तक्षशिला मेधा परिसर में जनमन पत्रिका का वितरण किया गया। छात्रों ने बताया कि जनमन पत्रिका में शासन की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों से जुड़ी अद्यतन जानकारी बहुत ही सरल ढंग से दी जाती है। इस पत्रिका को पढ़ने से न केवल शासन की नीतियों और कार्ययोजनाओं के प्रति गहरी समझ विकसित होती है बल्कि पी.एस.सी., व्यापम जैसी राज्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इससे प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की दृष्टि से यह पत्रिका महत्वपूर्ण है।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने जनमन पत्रिका के संबंध अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस पत्रिका में राज्य सरकार की उपलब्धियों और आम जनता के लिए उपयोगी योजनाओं के बारे में सारगर्भित जानकारी दी जाती है यह पत्रिका प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। जनमन पत्रिका के माध्यम से शासन द्वारा शुरू की गई नवीन योजनाओं और उपलब्धियां के बारे में जानकारी मिलती है। प्रतियोगी छात्र ने बताया कि वे जनमन पत्रिका के नियमित पाठक है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में जनमन पत्रिका से काफी प्रश्न पूछे जाते हैं। आगामी शिक्षक भर्ती से सभी प्रतियोगियों में उत्साह का माहौल है। जनमन पत्रिका से सरकार द्वारा जनहित के लिए संचालित की जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आम जनता को शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करने की दृष्टि से यह पत्रिका बेहद महत्वपूर्ण है।






