छेरछेरा पर्व पर शिक्षक ने छात्रों को पेन कॉपी किया प्रदान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छेरछेरा पर्व पर शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को पेन-कॉपी वितरण[

रामानुजनगर — छत्तीसगढ़ का प्राचीन लोकपर्व छेरछेरा, जो पौष पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, अन्नदान, त्याग, समानता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर रामानुजनगर क्षेत्र में एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहाँ शिक्षक योगेश साहू द्वारा लगभग 128 बच्चों को पेन एवं कॉपी का वितरण किया गया। शिक्षक योगेश साहू ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि को बढ़ावा देना तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें प्रोत्साहित करना है। छेरछेरा पर्व की भावना के अनुरूप दान और सहयोग के माध्यम से बच्चों के भविष्य को संवारने का यह एक छोटा सा प्रयास है।

पेन-कॉपी प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और शिक्षक का आभार प्रकट किया। इस कार्य में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण देखने को मिला। स्थानीय लोगों एवं अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan