जनगणना 2027मे अलग से OBC कालम की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो 

 

जनगणना-2027 में अलग ओबीसी कॉलम की मांग को लेकर सूरजपुर में जोरदार प्रदर्शन

सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से जुटे ओबीसी समाज के प्रतिनिधि; अधिसूचित राजपत्र की प्रतियों का सामूहिक प्रतीकात्मक दहन कर जताया विरोध

सूरजपुर, 03 अक्टूबर 2026। जनगणना-2027 के प्रारूप में अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी के लिए पृथक एवं स्पष्ट कॉलम जोड़ने तथा ओबीसी की जाति-उपजातियों की स्पष्ट गणना सुनिश्चित करने की एकसूत्रीय मांग को लेकर सूरजपुर में सरगुजा संभाग स्तरीय सामूहिक “राजपत्र (गजट) जलाओ प्रदर्शन” आयोजित किया गया। सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे ओबीसी समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, महिलाओं, युवाओं एवं प्रबुद्धजनों ने प्रदर्शन में भाग लेकर अपनी मांग के समर्थन में आवाज बुलंद की।

केंद्र सरकार ने जनगणना-2027 में जातिवार गणना किए जाने का निर्णय लिया है और जनसंख्या गणना के लिए प्रश्नों से संबंधित अधिसूचना भी जारी की गई है। इसी प्रक्रिया में ओबीसी की पहचान के लिए पृथक कॉलम की मांग को लेकर विभिन्न स्तरों पर सवाल उठाए जा रहे है

नरेश राजवाड़े के संयोजन में हुआ संभाग स्तरीय आयोजन

कार्यक्रम के संयोजक नरेश राजवाड़े, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत सूरजपुर एवं महामंत्री सर्व पिछड़ा वर्ग महासभा छत्तीसगढ़ ने कहा कि आंदोलन की मांग बिल्कुल स्पष्ट है—“जनगणना-2027 के फॉर्मेट में ओबीसी का पृथक कॉलम जोड़ा जाए तथा ओबीसी की जाति एवं उपजाति की स्पष्ट और व्यवस्थित गणना सुनिश्चित की जाए।”

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी वर्ग के अधिकारों के विरोध में नहीं, बल्कि ओबीसी समाज की वास्तविक संख्या, पहचान और सामाजिक स्थिति को सरकारी आंकड़ों में स्पष्ट रूप से दर्ज कराने की मांग को लेकर है। वक्ताओं ने कहा कि सही आंकड़े उपलब्ध होने से सामाजिक न्याय तथा विभिन्न नीतियों और योजनाओं के निर्माण में वास्तविक स्थिति को आधार बनाया जा सकेगा।

पूर्व विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक पदाधिकारी हुए शामिल

प्रदर्शन में पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक लक्ष्मी गुप्ता, सर्व पिछड़ा वर्ग महासभा के संभागीय अध्यक्ष नवीन जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया भगवती राजवाड़े, नगर पालिका सूरजपुर अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, ओबीसी महासभा मनेन्द्रगढ़ अध्यक्ष रामनरेश पटेल, ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, ओबीसी महासभा कोरिया जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, ओबीसी महासभा जशपुर जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, ओबीसी कांग्रेस सूरजपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू तथा ओबीसी कांग्रेस सूरजपुर शहर जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इनके साथ अनिल कुमार ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष नाई/सेन समाज सरगुजा; सुरेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष साहू समाज सरगुजा; हेमलता राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य सूरजपुर; बिहारी लाल कुलदीप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य; मुनेश्वर राजवाड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष रजवार समाज छत्तीसगढ़; शिवनारायण राजवाड़े, जिलाध्यक्ष रजवार समाज सरगुजा; बोलेश्वर राजवाड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष रजवार समाज सरगुजा; लक्ष्मण राजवाड़े, जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस सूरजपुर; आकाश साहू, जिलाध्यक्ष NSUI सूरजपुर; अविनाश यादव, मंडल अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी देवनगर; पिंकी राजवाड़े, संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस सूरजपुर; दिव्या नन्दी, सचिव जिला कांग्रेस सूरजपुर तथा रविशंकर राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष ओबीसी महासभा कोरिया सहित सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन शामिल हुए।

राजपत्र की प्रतियां जलाकर दर्ज कराया विरोध

सभा के बाद उपस्थित प्रतिनिधियों ने जनगणना-2027 हेतु अधिसूचित राजपत्र (गजट) की प्रतियों का सामूहिक प्रतीकात्मक दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने “जनगणना फॉर्मेट में ओबीसी कॉलम जोड़ो”, “ ओबीसी की जाति-उपजाति की स्पष्ट गणना करो ओबीसी एकता जिंदाबाद” और “सामाजिक न्याय जिंदाबाद” के नारे लगाए।

आयोजकों ने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया गया और इसका उद्देश्य केंद्र सरकार तक ओबीसी समाज की मांग को मजबूती से पहुंचाना है।

गांव-गांव तक मांग पहुंचाने का संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने जनगणना-2027 को लेकर ओबीसी समाज में व्यापक जनजागरण करने तथा अलग ओबीसी कॉलम की मांग को गांव-गांव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम से यह संदेश दिया गया कि ओबीसी की सही और स्पष्ट गणना केवल आंकड़ों का विषय नहीं, बल्कि पहचान, भागीदारी, नीति-निर्माण और सामाजिक न्याय से जुड़ा महत्वपूर्ण सवाल है।

प्रदर्शनमें एक स्वर में गूंजा

एक ही मांग—जनगणना फॉर्मेट में ओबीसी कॉलम जोड़ो!

Aashiq khan
Author: Aashiq khan