

भरत लाल गुप्ता
प्रथम बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, पूजा से लेकर रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय
उदयपुर, सलका-राजबाँध। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति सलका–राजबाँध की वर्ष 2026 के दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर प्रथम महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दुर्गा पंडाल परिसर सलका में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में सलका, सलका पारा एवं राजबाँध के ग्रामीणों की उपस्थिति में आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष श्री राम सिंह, सचिव भारत लाल गुप्ता (सामाजिक कार्यकर्ता, उदयपुर), सह-सचिव धरम सिंह तथा कोषाध्यक्ष राजू साहा एवं रजत कुमार ताम्रकार को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में खेलावन निषाद, त्रिपुरारी सिंह, महेश जायसवाल, उदयराम, फूल निषाद एवं तेमेश्वर पेकरा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

वरिष्ठजनों को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी
समिति के मार्गदर्शन एवं संचालन में सहयोग के लिए संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया। इसमें संतोष जायसवाल, संतोष कुमार गुप्ता, गिरजा निषाद, कमलेश जायसवाल, मोटा लाल, बिहारी सिरदार, प्रयाग दास, नरेन्द्र सिंह दांगी, परमेश्वर मिरी एवं मारबल जायसवाल को शामिल किया गया है।
50 से अधिक ग्रामीणों की रही सहभागिता
बैठक में महेन्द्र गुप्ता, त्रिपुरारी सिंह, सतेन्द्र ताम्रकार, ठेला लाल सारथी, डॉ. राजू साहा, मुन्ना राम निषाद, मिथलेश प्रधान, राकेश सिरदार, मनोज ताम्रकार, खेलावन निषाद, परमेश्वर मिरी, मोटा लाल, प्रयाग दास, बिनोद सिरदार, नरेन्द्र सिंह दांगी, तेपेश्वर सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, धरम सिंह, संतोष जायसवाल, संतोष कुमार गुप्ता, गुलाब दास, राम सिंह, शोभनाथ, महेश जायसवाल, जय सिंह (रामा), जगत सिरदार, बिहारी सिरदार, उदय राम सिरदार, परमेश्वर पैकरा, संजय निषाद, रवि सिसोदिया, रामलाल यादव सहित 50 से अधिक ग्रामीण एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक एकता का संदेश
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता के पर्व के रूप में मनाया जाएगा। आयोजन को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए पंडाल सज्जा, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, भंडारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के सभी नागरिकों से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने भी दुर्गा पूजा महोत्सव को आपसी सहयोग और सहभागिता के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया।
समिति के सचिव भारत लाल गुप्ता ने सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से इस वर्ष सलका-राजबाँध की दुर्गा पूजा को भव्य स्वरूप दिया जाएगा और यह आयोजन पूरे उदयपुर क्षेत्र में सामाजिक एकता एवं भाईचारे की मिसाल बनेगा।
बैठक शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।






