
सूरजपुर अनिल साहू छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम के निर्देशन पर श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर से पूर्व सार्वजनिक एवं कार्यालयीन परिसर को साफ सुथरा रखने के संदेश के आह्वान पर मुख्यालय जनपद पंचायत ओडगी में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत सर्व अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा महीला समूहों के द्वारा सामुहिक स्वच्छता श्रमदान कर कार्यालय परिसर में व सार्वजनिक मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया और साफ सफाई किया गया। साथ ही जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले समस्त 74 ग्राम पंचायतों में भी धार्मिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता आभियान 22 जनवरी तक चलाया जा रहा है श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर ।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 8,929



