जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के पंजीयन की समीक्षा हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर उच्चतम न्यायालय के आदेश तथा शासन के निर्देशनुसार आवेदकों से प्राप्त शिकायत एवं द्वितीय अपील की सुनवाई एवं निराकरण के लिए हाईब्रिड तरीके अपनाए जाने तथा तथा ई-फाईलिंग की सुविधा दिया जाना है।

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 में प्रस्तुत आवेदनों का निराकरण सरल बनाये जाने हेतु शासन द्वारा वेबपोर्टल rtionline.cg.gov.in बनाया गया है।

उक्त पार्टल में राज्य के समस्त जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों का पंजीयन 31 दिसम्बर 2023 तक पूर्ण किया जाना है।

इस पोर्टल में सरगुजा जिले के समस्त जनसूचना अधिकारियों एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों के पंजीयन किए जाने की समीक्षा हेतु डिप्टी कलेक्टर एवं जनसूचना अधिकारी श्री डी.एस. उईके को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan