जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे आई.टी.आई. कॉलेज पर्री स्ट्रांग रूम पहुंचे थे। उनके द्वारा परिसर के ग्राउंड फ्लोर व फर्स्ट फ्लोर के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित संबंधित अधिकारियों को प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान उन्होने आर्ब्जवर कक्ष, ईव्हीएम मशीन के रखरखाव के साथ साथ व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र पैकरा, सूरजपुर एसडीएम श्री जगन्नाथ वर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu