जिला स्तरीय खेलकूद शिविर का शुभारंभ हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

 

जिलास्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ 

 

युवाओं को विभिन्न खेलों का मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण 

 

          मनेंद्रगढ़ ब्रेकिंग 

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिलास्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर सीखबो-खेलबो-जीतबो के स्लोगन के साथ सभी विकासखंडों में 14 मई से 13 जून तक आयोजित किया जा रहा है।

युवाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने का यह अच्छा सुनहरा अवसर है।

         प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़गंवा विकासखंड में फुटबॉल और हैंडबॉल, भरतपुर विकासखंड में वॉलीबॉल और फुटबॉल, मनेंद्रगढ़ विकासखंड में वॉलीबॉल और कबड्डी खेल में प्रशिक्षित ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बालक और बालिकायें जूनियर एवं सब जूनियर लेवल में प्रशिक्षण लेकर आगामी भविष्य की खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

 

 

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई