जिलें में 02 लाख 10 हजार 785 राशन कार्ड धारकों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी राशनकार्डों का नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। जिसके अंतर्गत जिला सूरजपुर में 19 फरवरी की स्थिति में प्राप्त अंतिम जानकरी के अनुसार 02 लाख 10 हजार 785 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है। राषनकार्ड नवीनीकरण के मामले में वर्तमान में जिला सूरजपुर पांचवें पायदान पर है। राशन कार्ड के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप्प के जरिये राशन कार्ड के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।
     गौरतलब है कि राशन कार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशन कार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाइल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर