जिले में गणतंत्र दिवस समारोह की हुई फाइनल रिहर्सल बैकुंठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े होंगे मुख्य अतिथि कलेक्टर-एसपी ने किया पूर्वाभ्यास का निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2024 का आयोजन बैकुंठपुर विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। रामानुज उ.मा.वि के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के अंतिम रिहर्सल में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी शामिल हुए। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर श्री नीलम टोप्पो ने ध्वजारोहण किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री भईयालाल राजवाड़े ध्वजारोहण कर परेड की सालामी लेगें। तत्पश्चात मुख्यंमत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जायेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजवाड़े द्वारा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
इस दौरान कलेक्टर श्री लंगेह की उपस्थिति में अंतिम रिहर्सल में मुख्य समारोह के अनुरूप मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया तथा स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। शासन के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जायेंगे।
कलेक्टर श्री लंगेह ने मुख्य मंच की साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था तथा सभी आवश्यक तैयारियां समय पूर्व सुनिश्चित करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा झांकी के सम्बंध में प्रवेश एवं निकासी, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, मार्च पास्ट, पुरस्कार वितरण आदि के लिए विभागों को सौंपे गए दायित्वों के तहत कार्य संपादित करने के निर्देश दिए।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया