जिले मे पुलिस प्रशासन द्वारा ईद पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक*

 

सूरजपुर ब्रेकिंग 

पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू  ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को ईद-उल-फितर पर्व शांतीपूर्वक मनाने को लेकर शांती समिति की बैठक लेने के निर्देश दिए थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिले के थाना-चौकी प्रभारियों ने ईद पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने ईद-उल-फितर पर्व को शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाये जाने और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ईद पर्व को आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना के साथ सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने की अपील किया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan