
जीवनदीप समिति की सामान्य सभा की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर में संपन्न
रामानुजनगर/ जीवनदीप समिति की सामान्य सभा की बैठक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर में आयोजित की गई।
बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं विधायक श्री भूलन सिंह मरावी की अध्यक्षता में समिति के कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में समिति के सचिव एसडीएम अजय मोडियम, बीएमओ प्रियंका शर्मा सहित समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा समिति की आगामी गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर पवन सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, सुमंत साहू, सुमित साहू, अनूप दुबे, सुंदरलाल सिंह, संजीव गुप्ता, सरपंच राम सिंह, खेलसाय सिंह, गणेश्वर सिंह, लहरी यादव, आशीष सिंह, डॉ. श्रीमती राजश्री सिंह, डॉ. आर.के. शुक्ला, राजेश द्विवेदी, देवेंद्र नाथ दुबे, विवेक शुक्ला, श्रीमती रजनी, श्रीमती विशेश्वरी सिंह एवं कौशलेंद्र ठाकुर सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।





