

अनिल साहू
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी प्रकोष्ठ संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. निलेश कुमार ने संगठन एवं समस्त कर्मचारियों की ओर से सूरजपुर जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
स्वागत अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. निलेश कुमार ने जेडीएस कर्मचारियों की वेतन वृद्धि एवं अन्य लंबित मांगों को लेकर कलेक्टर महोदया को निवेदन पत्र भी सौंपा। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों से अवगत कराते हुए शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया।

इस दौरान राकेश सिंह, राजकुमार सहित संगठन के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Author: anil sahu
Post Views: 393





