

अनिल साहू
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी प्रकोष्ठ संघ की जिला इकाई सूरजपुर के जेडीएस कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. कपिल देव पैकरा को स्मरण पत्र सौंपा।
जेडीएस कर्मचारियों का कहना है कि जिले में जीवन दीप समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को मजदूरी दर से भी कम मानदेय पर काम करना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। कर्मचारियों ने बताया कि वे लगातार उच्च अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिलकर निवेदन पत्र दे रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

प्रकोष्ठ संघ के जिलाध्यक्ष निलेश कुमार साहू ने बताया कि जेडीएस कर्मचारियों के द्वारा अस्पतालों में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं, इसके बावजूद भी उनकी समस्याओं पर अधिकारियों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कम मानदेय के कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द उचित निर्णय लिया जाए।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर






