

अनिल साहू
सूरजपुर। सोमवार को हुए सूरजपुर के भैयाथान रोड स्थित ज्वेलरी दुकान में अज्ञात नकाबपोश चोरों द्वारा लाखों रुपए की चोरी की घटना को लेकर सोनार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को एसएसपी एमआर आहिरे से मुलाकात की। इस दौरान जिले में सर्राफा व्यवसायियों को चोरों द्वारा निशाना बनाए जाने पर समाज ने नाराजगी जताते हुए आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग की। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय सूरजपुर में भैयाथान रोड स्थित पंच मंदिर के समीप विकास ज्वेलर्स दुकान का संचालन किया जाता है। गत दिनों सोमवार की भोर 4 बजे अज्ञात नकाबपोशों ने धावा बोलकर दुकान व मकान के पीछे से घुसकर करीब 5 लाख रुपए नगद सहित 20 लाख से अधिक का जेवरात पार कर दिए। विकास ज्वेलर्स के संचालन विकास सोनी रविवार की रात साढ़े नौ बजे अपनी दुकान बंद कर गोपालपुर स्थित घर चले गए थे एवं उनके माता पिता दुकान वाले घर में ही सोए थे। सुबह होते ही विकास के पिता ने उन्हें फोन पर जानकारी दी और सूचना मिलते ही विकास दुकान पहुंचे तो भीतर का नजारा देख कर चौंक गए। मामले में पुलिस ने संचालक की शिकायत पर
आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी’
जिले में सर्राफा व्यवसायियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। अभी हाल में न में ही प्रतापपुर में भी चोरों ने एक सर्राफा दुकान में चोरी की व बिश्रामपुर में भी एक घटना घट चुकी जो कि चिंताजनक है। इसी के मद्देनजर जिले के सोनार समाज के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंप आरोपियों की धरपकड़ की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालो में सोनार समाज के जिलाध्यक्ष व प्रतापपुर नगर अध्यक्ष कंचन सोनी, युवा जिलाध्यक्ष रामलाल सोनी, श्याम बाबू सोनी, सीए अरुण गुप्ता, अध्यक्ष कृष्ण सोनी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष संजू सोनी, आनंद सोनी, दिनेश सोनी, धरम सोनी, विकास सोनी, सुरेंद्र सोनी, सुजीत सोनी, मनोज सोनी, संदीप सोनी, रामचंद्र सोनी, तपस सोनी व अन्य लोग मौजूद थे।
तीन 457, अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा 380 व 34 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। विकास मानी के माता पिता ने बताया कि चोरी से एक दिन पहले तीन आदमी दुकान पर आए थे, जिसमें एक ने मुंह बांध रखा था। सीसीटीवी फुटेज को देखने व उनका शारीरिक बनावट से लगता है कि शायद वही लोग हो सकते हैं।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर



