ज्वेलरी दुकान में आया युवक संचालक को चकमा देकर जेवरात लेकर हो गया फरार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। जिला मुख्यालय में इन दिनों सिलसिलेवार ढंग से चोरी की वारदातें हो रहीं हैं, इससे व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं लचर पुलिसिंग को लेकर नाराजगी भी है। हाल फिलहाल में जितनी भी चोरी की घटनाएं हुईं हैं, एक भी मामले में पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। इसी कड़ी में नगर में एक ज्वेलरी दुकान से जेवरात की उठाइगीरी का मामला सामने आया है। एक युवक दुकान संचालक को चकमा देकर जेवरात लेकर फरार हो गया।

गौरतलब है कि नगर में मुख्य मार्ग पर स्थित आस्था ज्वेलर्स दुकान में रविवार को एक युवक खरीदारी करने के बहाने आया था। इसी दौरान दुकान संचालक की चकमा देकर सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया, जिसकी कीमत 70 हजार बताई जा रही है। भागने के दौरान संचालक द्वारा उसका पीछा भी किया गया पर शातिर युवक पकड़ में नहीं आया। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में केंद हो गई है, फिलहाल पूरे मामले में कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है। नगर में हाल के कुछ महीनों में इस तरह की वारदातों में वृद्धि हुई है। सिलसिलेवार ढंग से चोरी व उठाइगीरी की वारदात हो रही है, पुलिस नाकाम नजर आ रही है और व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। विकास ज्वेलर्स से हुई लाखों की चोरी की वारदात की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। वहीं मई महीने में अंबिकापुर निवासी आनंद सिंह के ग्राम धनेशपुर में स्थित कनिष्क वाटर फैक्ट्री से डेढ़ लाख रुपए नगद चोरी हो गए थे, इस मामले के भी आरोपी अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं। इसके अलावा वाहन चोरी की भी घटनाएं हुईं हैं। लचर पुलिसिंग को लेकर नगरवासियों में काफी नाराजगी है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर