ट्रोल पंपों पर मानदंड अनुसार सभी आवश्यक सुविधा विकसित नहीं होने पर होगी कार्यवाही: कलेक्टर श्री व्यास

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*कलेक्टर ने ली खाद्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक*

सूरजपुर । कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज खाद्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बैठक में उचित मात्रा में खाद्यान्न भंडारण और उचित मूल्य दुकानों में राशन वितरण के वस्तु स्थिति पर समीक्षा की गई। इसके साथ ही उन्होंने सभी खाद्य निरीक्षकों को लोगों के ई केवाईसी को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने राशन कार्ड के निर्माण के संबंध में भी जानकारी लेते हुए शत प्रतिशत रूप में शीघ्रता से राशन कार्ड निर्माण को पूर्ण करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में उज्जवला कनेक्शन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही होटल, ढाबों आदि व्यावसायिक क्षेत्रों में कमर्शियल सिलेंडर के जगह घरेलू सिलेंडर के उपयोग की शिकायत पर उन्होंने निरीक्षण कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही राशन वितरण के आंकड़े, संबंधित आकड़ों के रिकार्ड ट्रैकिंग पर भी चर्चा की गई और इससे संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
इसके अलावा बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने सभी पेट्रोल पंपों में मानदंडों के अनुसार हवा भरने, साफ सुथरा शौचालय जैसे आवश्यक सभी सुविधा नहीं होने एवं संचालकों द्वारा इन सुविधाओं के विकास में लापरवाही बरतने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त होने पर सभी पेट्रोल पंपों की जांच कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में खाद्य अधिकारी श्री विजय किरण, नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी श्री समीर तिर्की, खाद्य निरीक्षक एवं संबंधित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में जिला विपणन अधिकारी श्री अरुण विश्वकर्मा द्वारा अनुपस्थित रहने एवं विभाग के कार्य में रुचि नहीं लेने कारण कलेक्टर श्री व्यास ने सख्त नाराजगी व्यक्त की।

anil sahu
Author: anil sahu