
CG आजतक न्यूज़ ब्यूरो
अंबिकापुर सरगुजा

सूरजपुर जिले के माजा-कुड़ेली-रामानुजनगर-परशुरामपुर-राजपुर पीडब्ल्यूडी रोड निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा व्यापक अनियमितता एवम् प्राक्कलन के विपरीत गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य किया जा रहा है ,
जिसका विवरण निम्नानुशार है
कार्य स्थल पर प्राक्कलन अनुरूप सूचना पटल एवम् सड़क निर्माण का ड्राइंग – डिज़ाइन प्रदर्शित करने वाला डायग्राम नहीं लगाया गया है
मिट्टी फिलिंग कार्य में प्राक्कलन अनुरूप लेवलिंग- वाटरिंग – रोलिंग व् काम्पेक्शन नहीं किया जा रहा है
जीएसबी कार्य में स्प्रिडिंग, थिकनेस तथा रोलिंग/ कॉम्पेक्शन कार्य भी प्राकलन अनुरूप नहीं किया जा रहा है
– उक्त कार्य में WMM कार्य के स्थान पर ड्राई जीएसबी मटेरियल ही डम्फ़ कर ग्रेडर द्वारा स्प्रेडिंग किया जा रहा है
तथा ऊपर से पानी छिड़काव कर सामान्य रोलर से कांपेक्शन किया जा रहा है
जबकि WMM मटेरियल प्लांट से निर्धारित अनुपात में मटेरियल विथ वाटर मिक्स कर साइड में पेवर मशीन द्वारा स्प्रेडिंग किया जाकर पॉवर रोलर से कॉम्पेक्शन किया जाना चाहिए ,
जिसकी घोर उपेक्षा किया जा रहा है!
संभवतः WMM अलग – अलग दो लेयर में बनाने का प्रावधान प्राकलन में होगा परंतु कंडिका 4 अनुरूप एक बार ही मोटा परत ड्राई जीएसबी मटेरियल से बनाया जा रहा है , जो अत्यंत घटिया कार्य है.
पर्याप्त कांपेक्शन किए बिना बग़ैर स्मूथ एवम् कैम्बर सर्फ़ेस बनाये बिना BT कार्य किया जा रहा है, BT पूर्व इमल्शन भी प्राक्कलन अनुरूप उपयोग नहीं किया जाना चिंताजनक है !
निर्माण कार्य ख़ास कर BT कार्य उपयंत्री/ एसएडीओ की उपस्थिति/ निगरानी में किया जाना चाहिये जबकि उक्त कार्य दौरान कोई सक्षम तकनीकी अमला साइड में नहीं होता है !
-ऐसा प्रतीत हो रहा है पीडब्ल्यूडी विभाग के तकनीकी ज़बाबदार अधिकारी ठेकेदार को गुणवत्ताविहीन कार्य करने तथा भ्रष्टाचार करने हेतु आँखें मुँद कर खुलेआम छूट दिये हुए हैं !
– उपरोक्तानुशार प्राक्कलन को दरकिनार कर अत्यंत अनियमिततापूर्वक गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण किये जाने से जहां व्यापक आर्थिक भ्रष्टाचार हो रहा है वहीं घटिया सड़क निर्माण से सड़क भी बहुत जल्दी ख़राब / जर्जर हो जाएगा जिसकी संपूर्ण ज़िम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग के सक्षम अधिकारियों की है स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रसासन से अविलंब घटिया सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए उचित कार्यवाही की मांग किया है, अन्यथा सड़क निर्माण में घटिया समाग्री के उपयोग से सुबझ लोगों ने आक्रोषित होकर कहाँ की आंदोलन किया जा सकता है l





