डगमला पम्पापुर सड़कमार्ग मे हुई बाईक बुलेट की जबरजस्त टककर –एक की मौत –दुबे परिवार शोक मे डूबा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नशेड़ी बाइक सवार की ठोकर से बुलेट सवार की मौत

हादसे के समय हेलमेट पेट्रोल पंप पर छूटा था

सूरजपुर रामानुजनगर/26 जुलाई 2026

रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिपुरेश्वरपुर के पास शनिवार दोपहर करीब 2:30 से 3 बजे के बीच सड़क हादसे में बुलेट सवार एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान भैयाथान थाना क्षेत्र के ग्राम जमड़ी निवासी सत्य प्रकाश दुबे उम्र 49 वर्ष के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सत्यप्रकाश दुबे रामानुजनगर में एक पेट्रोल पंप के उद्घाटन समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह के बाद वे अपनी बुलेट से ग्राम केशवपुर में एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे।

इसी दौरान त्रिपुरेश्वरपुर के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे नशेड़ी बाइक सवार ने लापरवाहीपूर्वक उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सत्यप्रकाश दुबे सीधे सिर के बल सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम ने उन्हें रामानुजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि सत्यप्रकाश दुबे हमेशा हेलमेट पहनकर बाइक चलाते थे।

वे भैयाथान से हेलमेट लगाकर ही आए थे, लेकिन पेट्रोल पंप पर हेलमेट छूट जाने के कारण वे उसे पहन नहीं सके।

सत्यप्रकाश दुबे रामानुजनगर के भारद्वाज पब्लिक स्कूल के संचालक थे।

उनकी आकस्मिक मौत से परिवार, रिश्तेदार और शिक्षा जगत में शोक की लहर है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan