

भरत लाल गुप्ता
उदयपुर। डी ए व्ही स्कूल सानीबर्रा में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया विद्यार्थियों ने नेतृत्व, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी का दायित्व निभाने का लिया संकल्प। साथ ही बच्चों व अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही साइकिल रैली में उत्कृष्ट आए बच्चों को पुरस्कार (ट्रॉफी) दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री अखंड विधायक जी (मंडल अध्यक्ष) देवगढ़ क्षेत्र (भाजपा) रहे साथ ही विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सानीबर्रा के सरपंच माननीय श्री मनबोध सिंह जी एवं लक्ष्मणगढ़ सरपंच माननीय श्रीमती कलावती जी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बालक प्रतिनिधि (Head Boy) अमन अग्रवाल एवं बालिका प्रतिनिधि आयुषी शर्मा(Head Girl)एवं भगत हाउस प्रमुख रितु सिंह ,उप प्रमुख वंशिका नगेसिया, अटल हाउस गौतम सिंह , आरुषि ताम्रकार, कल्पना हाउस प्रमुख राधा ,उप प्रमुख निधि यादव ,हरगोविंद हाउस प्रमुख श्वेता, उप प्रमुख माही यादव, कल्चरल प्रमुख अविनाश सिंह उप प्रमुख सुरभि महंत प्रतिनिधियों तथा उप
प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई तत्पश्चात बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य का रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई एवं ट्रॉफी वितरण किया गया साथ ही बच्चों एवं अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया चिकित्सकों की टीम ने बच्चों एवं
की जांच करके उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की चिकित्सक के रूप में श्रीमती सीमा लास्की की (दंत चिकित्सक )एवं सिद्धि विनायक क्लिनिक के संचालक डॉक्टर गुप्ता जी द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के प्राचार्य अभिजीत मॉडल विद्यालय के शिक्षक विद्यानंद सिंह ,अखिलेश यादव, अनिल कुशवाहा ,मीरा दास, आरती सिंह ,सत्यम दीप ग्वाला ,रश्मि महंत ,दामिनी मिश्रा, पार्वती बारी ,अरविंद, राजेंद्र व विवेक उपस्थित रहे।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर






