ड्यूटी के दायित्व का पालन न करने पर मिला कारण बताओ नोटिस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू 04 नवंबर स्थैतिक निगरानी दल (एस.एस.टी) के श्री गंगाराम साहू , श्री सुरेन्द्र सिंह, श्री साहिबा गनी, श्री महिपाल राम कुजून की ड्यूटी विधानसभा क्षेत्र भटगांव (05) में लगाई गई थी। यह ड्यूटी रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः 06ः00 बजे तक के लिए अजबनगर (थाना जयनगर) सरगुजा बॉर्डर चेक पोस्ट में तय थी। एक न्यूज चैनल के वीडियो क्लिप अनुसार ड्यूटी पर तैनात लोेग चेक पोस्ट (ड्यूटी स्थल) पर सोते हुए दर्शित पाये गये। जिसके कारण ड्यूटी में दिये गए दायित्वों का निर्वहन सही तरीके से न करने पर सभी को जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर