

अनिल साहू
सूरजपुर – तकनीकी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, सूरजपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया 11 जून से प्रारंभ होने जा रही है,,संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे छात्र पढ़ाई के साथ अपने करियर की मजबूत नींव तैयार कर सकें,,,
कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और माइनिंग इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित हैं,,प्रत्येक शाखा में निर्धारित सीटों के अनुसार प्रवेश दिए जाएंगे,,10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकेंगे, वहीं 12वीं पीसीएम अथवा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को लेटरल एंट्री के माध्यम से सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश का अवसर भी मिलेगा,,
प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी,,निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा,,इसके बाद रिक्त सीटों की स्थिति में संस्थान स्तर पर भी काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके,,
महाविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है,,यहां विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ते हैं,,
कॉलेज प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है,,,विस्तृत जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और काउंसलिंग संबंधी दिशा-निर्देश तकनीकी शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट तथा महाविद्यालय कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं,,यह अवसर उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है जो तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं,,,
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर



