“शिक्षा जगत को मिला सशक्त नेतृत्व: अवधेश कुमार साहू बने रामानुजनगर के नए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी”

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर/ रामानुजनगर। शिक्षा विभाग में अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन एवं समर्पित सेवाओं के लिए पहचाने जाने वाले अवधेश कुमार साहू को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), रामानुजनगर के रूप में नया दायित्व सौंपा गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर शिक्षा जगत, सहकर्मियों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

श्री साहू की नियुक्ति को शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण से विकासखण्ड रामानुजनगर में शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर शिक्षकों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

अवधेश कुमार साहू जी को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, रामानुजनगर के रूप में नवीन दायित्व एवं जिम्मेदारी प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, सफल कार्यकाल के लिए अनंत शुभकामनाएं।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर