तम्बाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जन-जागरुकता रैली जिन्दगी चुनो, तम्बाकू नहीं

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निरज साहू

कोरिया  । जिला स्वास्थ्य समिति, कोरिया के तत्वावधान में नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) तंबाकू के दुष्प्रभाव के प्रति 9 अक्टूबर को जिला अस्पताल, बैकुंठपुर से घड़ी चौक तक जनजागरुकता रैली का आयोजन किया गया।

‘‘जिंदगी चुनो तंबाकू नही‘‘ थीम पर आधारित इस जन जागरूकता रैली में आम लोगों से अपील करते हुए कहा गया कि तम्बाकू सेहत के लिए जितना हानिकारक है, उतना ही परिवार समाज के लिए भी नुकसानदायक है। छात्र-छात्राओं ने युवाओं और समाज के सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नशा, तम्बाकू से दूर होना होगा, तभी समाज व राज्य सशक्त होगा। रैली में सिविल सर्जन डॉ. आयुष जायसवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अशरफ अंसारी सहित समाज कल्याण विभाग व स्वास्थ्य कर्मियों, नर्सिंग शिक्षक-शिक्षिकाओं, अधिकारी, कर्मचारी व छात्र- छात्राएं शामिल हुए।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया

सबसे ज्यादा पड़ गई