

अनिल साहू
तहसील स्तरीय माता कर्मा जयंती का आयोजन
सूरजपुर।रामानुजनगर तहसील स्तरीय साहू संघ द्वारा केंद्र मदनेश्वरपुर में माता कर्मा जयंती मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मानस मंडली कल्याणपुर एवं महिला मानस मंडली तेजपुर के द्वारा भजन गायन कर किया गया। माता कर्मा जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कर्मां माता की आरती कर किया गया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन तहसील अध्यक्ष बृजा राम साहू जी के द्वारा किया गया एवं जिला साहू संघ के संरक्षक रामबिलास साहू के द्वारा तेली जाति के इतिहास पर वक्तव्य दिया गया। तहसील साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास साहू जी के द्वारा कहा गया कि समाज के लोग एक दूसरे का आलोचना न करें आलोचना करने से आपस में व्यमनस्ता बढ़ता है जिससे समाज में विकास नहीं हो पता है। तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयप्रकाश साहू के द्वारा कहा गया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए केंद्रों को मजबूत करने की आवश्यकता है एवं समाज में युवाओं को भागीदारी को बढ़ाना आवश्यक है। कार्यक्रम को रामरतन साहू, गैबीनाथ साहू, रमाशंकर साहू, परशुराम साहू, चंद्र प्रताप साहू एवं प्रमिला साहू के द्वारा भी सभा में उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन तहसील साहू संघ के प्रवक्ता रामशिरोमणि साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री अनिरुद्ध साहू के द्वारा किया गया कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में सामाजिक भाई बंधु एवं महिलाएं उपस्थित थीं।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




