
सूरजपुर अनिल साहू कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं सीईओ सुश्री लीना कोसम द्वारा आवास को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिये गए है। उसी क्रम में जनपद पंचायत सुरजपुर अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास के तृतीय क़िस्त प्राप्त अपूर्ण आवास के हितग्राहियों को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से नोटिस जारी कर पेशी हेतु तलब किया गया, एसडीएम श्री लक्ष्मण तिवारी (आईएएस) द्वारा न्यायालय में उपस्थित सभी हितग्राहियो को तत्काल आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए गए निर्धरित तिथि में निर्माण न होने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश जारी किये गए है।
Author: anil sahu
Post Views: 8,183





