
आज गौसिया मुस्लिम जिला सदर सहित सरगुजा संभाग प्रभारी रजा युनीटी फाउंडेशन एवं खिदमते खलक कि टीम दोपहर नारायणपुर कमेटी के सदर व सदस्यों से चर्चा करते हुए जानकारी एकत्र करने के दृस्टि कोण से दहेज़ कि वजह से शादी कि तारिख तय के बाद टूटने के मामले दहेज लोभीयों कों चेतावनी देते हुए दोषियों कों कड़ी कार्यवाही तथा जिले तथा संभाग मे ऐसे भ्र्ष्ट लोगों के साथ रिस्तेदारी से बचने अपील किया है l
ग्राम नारायणपुर पो,,भुनेश्वर थाना रामानुज नगर जिला सुरजपुर छग द्वारा निकाह मुस्लिम रिती रिवाज के साथ तय होने कि पुस्टि पाया जिसमे दिनांक17/2/023 को नुरुन खातुन के साथ मो,,गुलाम खालिद वल्द मो सुफी फरिद के साथ निकाह मुकरर हुवा था l
❤️ प्रोग्राम के मुताबिक
16/3/023/को लग्न फातिहा खानी
17/2/023/को मिलाद सरीफ
18/3/023/को मगरिब बाद निकाह तय होना था
19/3/023//सुबह रुकसती विदाई होनी थी
बारात कl इंतेज़ार करने के बाद बरात नहीं आने पर 19/2/023//को रामानुज नगर थाना में शिकायत दर्ज परिजनों द्वारा कराया गया था कि मुझसे नगद 50,,,0000= लें गए और पांच लाख नकद और कार नहीं देने पर दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंच पाया जबकि देर रात तक बरात का इंतजार घर वाले रिस्तेदार करते रहें l
किन्तु बरात नहीं पहुंची जिसकी शिकायत दूसरे दिन थाना पहुंचकर किया थाl सारी जानकारी पीड़ित परिवार से एकत्र करते हुए
जिला सदर इजराईल खान ने आज साफ लहजे मे अपनी तीखी प्रक्रिया तेवर मे कहा कि इस तरह के बेरहम परिवार के यहां जिला सहित संभाग मे कोई भी अपनी बेटी कि शादी न करें l ऐसे लोग दीमक कि तरह आपको चाट लेंगे l समाज मे ऐसे लोगों से सावधन रहने कहा, उन्होंने यह साफ कर दिया कि विवाह मे अगर और कही पर शादी के एवज मे मांग किया जा रहा हों तों तत्काल जिला कमेटी या गांव के कमेटी कों जानकारी प्रदान करें जिससे हम सब आप लोगों कि हेल्फ करने मे सफल हो सके l
जिला सदर ने यह भी कहा कि ऐसे बेईमान परिवार के विरूद्ध जिला कमेटी के द्वारा उचित दंड भी समाज कि तरफ दिया जाएगा जिससे किसी और के साथ ऐसी हरकत ना कर सके l



