दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 18 मई तक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

अम्बिकापुर

एकीकृत बाल विकास के परियोजना अधिकारी ने बताया है कि बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी एवं आंगनबाड़ी सहायिका के पदों को भरने हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे।

निर्धारित समय सीमा पर प्राप्त समस्त आवेदन पत्रों को निहित निर्देशानसार कार्यवाही के उपरांत परियोजना हेतु गठित मूल्यांकन समिति के द्वारा आवेदिकाओं द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर अनंतिम सूची प्रकाशित की गई है। उक्त संबंध में कोई दावा-आपत्ति किसी को है तो 18 मई 2023 तक बाल विकास परियोजना कार्यालय अम्बिकापुर में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं

 दावा-आपत्ति के साथ कोई अन्य दस्तावेज जो मूल आवेदन पत्र में संलग्न नहीं है अथवा त्रुटिपूर्ण है उसके एवज में स्वीकार्य नहीं होगा।

केवल तथ्यात्मक दावा-आपत्ति पर विचार किया जाएगा।

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई