दिवंगत छात्रा स्व प्रियंका की स्मृति में किया गया वृक्षारोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू जनवरी आज ग्राम रुनियाडीह, विकासखंड सूरजपुर स्थित माध्यमिक शाला में एक अप्रिय हादसे से दिवंगत छात्रा स्व. प्रियंका के स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता जायसवाल, नगर पंचायत बिश्रामपुर अध्यक्ष श्री आशीष यादव व श्री सत्यनारायण जायसवाल ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। इस अवसर पर कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा स्कूली छात्रों हेतु वाॅटर फिल्टर भेंट किया गया, इसके साथ ही स्कूल परिसर में ही उद्यान विभाग के सौजन्य से विधायक श्री भूलन सिंह मरावी , जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता जायसवाल एवं नगर पंचायत बिश्रामपुर अध्यक्ष श्री आशीष यादव द्वारा दिवंगत छात्रा की स्मृति में आम व पपीता के 8 नग पौधों का रोपण किया गया एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना किया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर