
CG आजतक न्यूज़
प्रतिनिधि ओड़गी
मोहन राजवाड़े
दिव्यांग छात्र छाञाओ को सहायक सामग्री का किया गया वितरण
ओडगी – विकास खण्ड मुख्यालय के प्रशिक्षण हाल में दिव्यांग छात्र छात्राओं को अध्यापन कार्य एवं शारिरिक सहायक उपकरण का वितरण मुख्यअतिथी जनपद उपाध्यक्ष शिव बालक राम यादव के द्वारा किया गया।
जिसमे विभिन्न ग्राम उमझार, लुल, सेमरा, नावटोला, खैरा, पासल, पालकेवरा, खर्रा, इंजनी, केशर, बुदीयापरा, पकनी, भकुरा, दवनसरा, लांजीत, मयूर धक्की, चिकनी, माड़र से आये 26 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण व्हील चेयर, सी पी चेयर, टाकिंग वाच, एम आर किट, रोलेटर, हियारीग एड, सॉप्टवेयर फोन केन, लोविजन किट, मेग्नीफायर ग्लास, ब्रेल किट, का वितरण किया गया।
इस दौरान विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव सिंह, बी0 आर0 सी0 सी0 नरेन्द्र कुमार दुबे, बी0आर0पी0 रमाकांत नर्मदा, लेखापाल धनीराम कश्यप, नितेश गुर्जर, ठाकुर प्रसाद, सुरेंद्र यादव, का सामाग्री वितरण में विशेष योगदान रहा।



