पंचायत सचिव के घर पर लाखों की हुई चोरी –पुलिस जाँच मे डटी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पियूरी में सचिव के घर चोरी: सिलसिलेवार चोरियों से सूरजपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल*

 

सूरजपुर जिले रामानुजनगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर आम जनता और पुलिस विभाग के बीच भरोसे की खाई बढ़ती जा रही है।

. ताजा मामला: ग्राम पियूरी

पीड़ित*: ग्राम पंचायत पियूरी के पंचायत सचिव *पवन सिंह*  

घटना*: रविवार मध्य रात्रि घर में ताला तोड़कर चोरी  

नुकसान

– नगद ₹15,000 

– घरेलू सामान: गैस टंकी, जूता, इंडक्शन मशीन

– महत्वपूर्ण दस्तावेज 

– कुल मिलाकर लाखों की चोरी का दावा

आवेदक ने सोमवार को थाने में शिकायत दर्ज कराकर चोरों की पतासाजी और वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

सिलसिला लगातार जारी

पिछले कई महीनों से जिले में छोटी-बड़ी चोरियों की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन अब तक *एक भी मामले का खुलासा नहीं हुआ* है

इसके पहले ये शिकायतें भी सामने आई थीं:

. रेंजर के निवास कार्यालय* में लाखों की चोरी

 हॉस्पिटल के एक डॉक्टर* के घर चोरी  

डगमला के एक शिक्षक* के घर बड़ी चोरी

. लोगों का आक्रोश

लगातार चोरी और खुलासा न होने से अब पुलिस विभाग के खिलाफ उंगली उठने लगी है। सवाल सीधे हैं:

– चोरों तक पुलिस क्यों नहीं पहुंच पा रही

– मुखबिर तंत्र और गश्त कहां है

– कब तक आम जनता को इसी तरह डर में जीना पड़ेगा

DGP अरुण देव गौतम ने हाल ही में सूरजपुर दौरे में “अपराध नियंत्रण, मुखबिर तंत्र मजबूत करने और आदतन अपराधियों पर निगरानी” के निर्देश दिए थे। ऐसे में ये घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं।

  संदिग्धों और आदतन अपराधियों* पर निगरानी बीट पुलिसिंग को सक्रिय करना

ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द गिरोह का पर्दाफाश करे ताकि लोगों में भरोसा लौट सके l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई