दुर्घटनाग्रस्त घायल मरीजों से मिले कलेक्टर, बेहतर ईलाज के संबंध में चिकित्सकीय टीम को दिए ज़रूरी दिशा-निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

अम्बिकापुर

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार बुधवार को संभाग के अंतर्गत ग्राम सोनगरा में हुए भीषण हादसे में दुर्घटनाग्रस्त घायल मरीजों से मिले और उनका हाल जाना।

इस दौरान कलेक्टर ने मरीजों के बेहतर ईलाज के लिए निर्देशित किया। घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक ने बताया कि संभाग के अंतर्गत ग्राम सोनगरा में बुधवार को ट्रक एवं बोलेरो के भिड़ंत में हुये गंभीर दुर्घटना के घायल मरीजों को मेडिकल कॉलेज अस्पातल में भर्ती किया गया।

जिसमें दुर्घटना स्थल पर ही 04 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी एवं 07 घायलों का आई.सी.यू. में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या को एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सभी मरीजों का बेहतर ईलाज हेतु कलेक्टर द्वारा निर्देश दिए गए हैं

तथा अति गंभीर मरीजों को उच्च संस्थान में बेहतर ईलाज हेतु रिफर करने निर्देशित किया गया है।

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई