
रामानुजनगर के परशुरामपुर सुरता मे हजरत ईमाम हसन हुसैन का पर्व बड़ी ही धूम धाम से मनाया गया,
विदित हो की शहादत का पर्व लगातार दस दिनों तक चलता है,
प्रतिदिन ईमाम बड़ा और ईमाम बड़ा चौक पर फ़ातिहा मिलाद शरीफ का आयोजन नित्य रात्रि मे सम्पन्न होता रहा, वहीं इसी दौरान पाँचवी तारीख को और सातवीं नवमी की रात्रि दुल्ला बाबाओ के द्वारा जलती अंगारो मे कूदकर आग को खाख किया,
नवमी की रात्रि ताजिया को ईमाम बड़ा चौक मे निकालकर अमन चैन की दुआ किया, उसके पश्चात रात मे जुलुस के साथ ताजिया निकाला गया
, वहीं दसवीं तारीख के दिन बड़ी संख्या मे मुस्लिम समुदाय के द्वारा जुलुस के साथ जुलुस निकाला गया,
इस अवसर पर ताजिया निकल कर पुरे गांव मे भ्रमण के बाद देर रात्रि मे क़र्बला मे विसर्जन किया गया
,इस अवसर पर जगह जगह भंडारा का आयोजन कमेटी एवं व्यक्तिगत लोगों द्वारा किया गया
, तथा मातम के साथ लाठी, भाला, तलवार, जैसे खेलो का प्रदर्शन किया गया
इस अवसर पर सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए बड़ी संख्या मे पुलिस की टीम तैनात किया गया था,
लगभग पांच हजार से जादा की भीड़ से छोटे छोटे व्यापारियों ने जमकर कमाई किया,
इस अवसर पर युवा सरपंच लालकेश्वर सिंह, जनपद सदस्य परमेशर सिंह ने कार्यकर्म का संचालक के रूप मे कमान सभाल रक्खा था,
और बड़ी संख्या मे श्रद्धालु जिले के आलावा मध्य प्रदेश और झारखण्ड जैसे राज्यों से पहुँचकर अपनी मन्नते और मुराद मांगी,
आपको यह बताना आवश्यक है की रामानुजनगर के देवनगर, कल्याणपुर, कैलाशपुर नारायण पुर, शिवपुर, रामानुजनगर, डगमला, एवं प्रेमनगर के नावापरकला बाकिरमा मे भी आकर्षक ताजिया के साथ जुलुस निकाला गया था, i







