देवनगर मे सेवा संकल्प अभियान शिविर हुआ सम्पन्न -ग्रामीणों को मिला योजना का लाभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो आशिक खान

रामानुजनगर: ग्राम पंचायत देवनगर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय शिविर संपन्न, हितग्राहियों को मिला योजनाओं का मिला लाभ

रामानुजनगर / जनपद पंचायत रामानुजनगर में सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विधानसभा / विकासखंड स्तरीय शिविर ग्राम पंचायत देवनगर में आयोजित किया गया।

शिविर में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री भूलन सिंह मरावी उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीया जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजवाड़े जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष,प्रताप साहू जनपद सदस्य, सरपंच, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी 

शिविर में प्रशासन की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विजेंद्र पाटले , एसडीएम अजय मोडियम , जनपद पंचायत सीईओ राजेश सेंगर सहित जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर के समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में हुआ वितरण 

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया –

जनपद पंचायत द्वारा PMAY आवास हितग्राहियों को दीवाल घड़ी का वितरण

उद्यानिकी विभाग द्वारा हितग्राहियों को पौधा वितरण

मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालन हेतु जाल वितरण

राजस्व विभाग द्वारा ऋण पुस्तिका का वितरण

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड का वितरण

कार्यक्रम में विधायक श्री मरावी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, जिसके लिए सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से गांव-गांव शिविर लगाए जा रहे हैं।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan