
कोरिया नीरज साहू 04 नवम्बर प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी 01 नवम्बर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान आने वाली समस्याओं/कठिनाइयों के त्वरित गति से निराकरण एवं अवैध धान परिवहन-संग्रहण की जानकारी हेतु जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक 31 में धान खरीदी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसमें 24 घंटा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसके तहत श्रम विभाग के कल्याण अधिकारी श्रीमती संगीता राजवाडे़ मोबाईल नम्बर 7610587604 एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर श्रीमती संजू सिंह मोबाईल नम्बर 7587750909 को प्रातः 8 बजे से सायं 4 बजे तक, कल्याण अधिकारी श्री अनिल साहू मोबाईल नम्बर 7987863241 एवं डाटा एण्ट्री आपरेटर श्री संदीप प्रजापति मोबाईल नम्बर 7000273892 को सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक तथा कल्याण निरीक्षक श्री संजय राजवाड़े मोबाईल नम्बर 8435364386 एवं श्री करम पटेल मोबाईल नम्बर 7000698385 को रात्रि 12 बजे से प्रातः 8 बजे तक डयूटी लगायी गयी है। जिला स्तरीय धान नियंत्रण का दूरभाष नंबर 07836-232330 पर संपर्क कर समस्याओं तथा कठिनाईयों का निराकरण किया जा सकता है।
Author: neeraj kumar sahu
जिला प्रतिनिधि कोरिया



