धान खरीदी व्यवस्था चरमराई, किसानों की परेशानी चरम पर:टोकन नहीं, मेहनताना भी गायब -नगर पालिका अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

अनिल साहू

सूरजपुर । जिले के धान खरीदी केन्द्रों में अव्यवस्था और किसानों की बढ़ती परेशानी सामने आने लगी है। इसी कड़ी में सूरजपुर, डुमरिया एवं बसदेई धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े ने स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान किसानों की समस्याओं को गंभीर पाया गया।किसानों ने बताया कि वर्तमान में टोकन कटने की प्रक्रिया बेहद धीमी है, जिससे धान बेचने में कठिनाइयां बढ़ गई हैं। वहीं खरीदी केन्द्रों में श्रम कार्य किसानों से ही कराया जा रहा है, लेकिन इसके बदले किसी प्रकार का भुगतान नहीं दिया जा रहा है। गिरदावरी से संबंधित समस्याएं भी किसानों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।नगर पालिका अध्यक्ष ने किसानों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं और अधिकारियों से व्यवस्था सुधारने की बात कही। उन्होंने कहा कि खरीदी व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन सहित बड़े कदम उठाए जाएंगे।निरीक्षण के दौरान पार्षद गैबीनाथ साहू, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू एवं शिवम साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर