नवविवाहित वधुओं के सम्मान समारोह में शामिल होकर मतदान करने किया जागरूक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक  न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब ने निरीक्षण के दौरान स्वीप द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु चलाये जा रहे

अभियान के तहत नवविवाहित वधुओं के सम्मान कार्यक्रम में भी शामिल हुई।

उन्होंने रोली, चंदन लगाकर और शॉल भेंट कर नववधुओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाएं जब नववधू बनकर घर में प्रवेश करती हैं तो घर के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है।

इसी तरह देश के निर्माण में भी उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने यह कार्यक्रम किया जा रहा है।

उन्होंने महिलाओं को निर्वाचन के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की प्रेरणा दी।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने भी इस अवसर पर मतदान के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता की शपथ सभी को दिलाई।

आज निरीक्षण के दौरान लगभग 22 महिलाओं का नवविवाहित वधू सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई