नशीली इंजेक्शन विक्रेता एवं खरीददार को उपयोग करते रंगे हाथों पकड़ा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर तीनों को किया गिरफ्तार।*

सूरजपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के कड़े निर्देश के बाद पुलिस के द्वारा लगातार नशीले पदार्थ के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही जारी है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 11/11/24 को थाना भटगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम चुनगड़ी खोखापारा निवासी बालेश्वर उर्फ सागर राजवाड़े अपने किराना दुकान के बाहर चबुतरा में नशीली इंजेक्शन भारी मात्रा में अपने कब्जे में रखकर बिक्री कर रहा है।
सूचना की तस्दीकी व कार्यवाही हेतु थाना भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची जहां बालेश्वर उर्फ सागर राजवाड़े को नशीली इंजेक्शन बिक्री करते पाया एवं मौके पर खरीददार श्रीदेव देवांगन एवं सोनू उर्फ मनई के द्वारा उपयोग करते पाया गया। पुलिस ने बालेश्वर के कब्जे से 27 नग नशीली इंजेक्शन व 2 सिरिंग जप्त किया है जिसकी बाजारू कीमत करीब 20 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन व सिरिंज जप्त कर धारा 21(सी), 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी बालेश्वर उर्फ सागर राजवाड़े पिता स्व. रामकया राजवाड़े उम्र 25 वर्ष ग्राम चुनगड़ी, थाना भटगांव, श्रीदेव देवांगन पिता शिवा देवांगन उम्र 23 वर्ष ग्राम नया करकोली, थाना भटगांव व सोनू उर्फ मनई राजवाड़े पिता हरभजन राजवाड़े उम्र 30 वर्ष ग्राम तेलगांव, थाना भटगांव को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी बालेश्वर उर्फ सागर राजवाड़े पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और लूट के मामले में चालान हो चुका है इसी प्रकार सोनू उर्फ मनई चोरी के मामले में चालान हो चुका है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव जे.एस.कंवर, एसआई सरफराज फिरदौसी, एएसआई संजय गोस्वामी, आरक्षक राधेश्याम साहू, दिनेश ठाकुर, ताराचंद यादव, मोहम्मद नौशाद अहमद व संतोष जायसवाल सक्रिय रहे।

anil sahu
Author: anil sahu